
जबलपुर। ओमती थाने में कमल तुलसवानी उम्र 38 वर्ष निवासी झूलेलाल मंदिर के पास बड़ी ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत दिवस सुबह लगभग 5 बजे अनूपपुर से दुकान का काम करके वापस अपने घर आया था। वह एवं उसकी पत्नी एवं बच्चे सो गये थे। सुबह 10 बजे उसका बेटा वंश तुलसवानी ने कहा कि दरवाजा बाहर से लगा हुआ है और आलमारी का सामान बिखरा पड़ा है। उसने एवं उसकी पत्नी ने उठकर देखा आलमारी के अंदर रखे सोने का मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, बच्चे का ब्रसलेट सोने का, 2 कान की बाली, एवं उसके विस्तर के गद्दे के नीचे से 25 हजार रूपये जो उसके सेठ के दुकान के थे। साथ ही उसका पोसो कम्पनी का मोबाइल गायब था। कोई अज्ञात चोर सभी सामान नगदी सहित कुल लगभग 80 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved