
गंजबासौदा। मील रोड स्थित महावीर विहार से शुक्रवार को सुबह श्रीजी के पूजन, शांतिधारा, अभिषेक के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के लोग बड़ी संख्या शामिल हुए। शोभायात्रा में बैंड, ढोल और नगाड़ों की धुन पर बालिकाएं आकर्षक नृत्य करते हुए चल रही थीं चल समारोह में मंगल द्रव्य सजाए गए थे। किया घोड़ा रथ और बग्गी के साथ निकाली गई। आचार्य विद्यासागर पाठशाला, शांतिनाथ बालिका मंडल की बालिकाएं रंगोन परिधान में रास्ते भर डांडिया गरबा नृत्य कर रही थीं एक तरफ पुरुष भजन गाते चल रहे थे। जबकि दूसरी तरफ मुनि संघ रूप में मुनि निर्दोष सागर, निर्लोक सागर व निरूपम सागर महाराज पैदल चल रहे थे।
भगवान महावीर की शोभायात्रा का नगर में जगह- जगह आरती पूजन दर्शन किया गया। नगर के विभिन्न संगठनों ने भी स्वागत किया। मुख्य मार्ग से निकाला गया चल समारोह मील रोड, सुभाष चौक, नेहरू चौक, अंबेडकर चौक, जयस्तंभ, सावरकर चौक, गांधी चौक से दिगंबर जैन चैत्यालय पहुंचा। यहां कलशाभिषेक के साथ समापन किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved