उज्जैन। मौसम विभाग अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को उज्जैन में बारिश की संभावना जता रहा है। शिप्रा में चार दिन बाद भी पानी नहीं उतरा है। आज भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि कल दोपहर बाद से बारिश का क्रम रूक गया था। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक जिस सिस्टम के कारण फिलहाल बारिश हो रही है। वह अभी कमजोर नहीं पड़ा है। इस सिस्टम को अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इससे सिस्टम अभी तक स्ट्रांग है। मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो दिन और उज्जैन में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वेधशाला में कल शाम 5 बजे तक 897 एमएम अर्थात 35.31 इंच बारिश हो चुकी है। इधर लगातार बारिश के चलते कल सुबह से ही शिप्रा नदी का छोटा पुल जलमग्न हो गया था।
इसके बाद भी शहर सहित अंचलों में दोपहर तक बारिश का दौर चला। यही कारण था कि आज सुबह भी रामघाट से लेकर बड़े पुल तक शिप्रा में पानी चढ़ा दिखाई दे रहा था। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि अभी लो प्रेशर का सिस्टम नॉर्थ म.प्र. की ओर रुख कर रहा है। इससे दक्षिण म.प्र. के कई हिस्से में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बे ऑफ बंगाल में एक और सिस्टम बन रहा है। जिसका असर फिर हो सकता है। फिलहाल इसका एनालिसिस किया जाएगा।
उज्जैन। कल शाम नागझिरी स्थित पोहा फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग लग गई। इस दौरान वहाँ एक दर्जन से अधिक महिलाएँ काम कर रही थीं। इस दौरान जलती तिरपाल काम कर रही तीन महिलाओं पर गिर गई और आग से झुलसकर उनकी मौत हो गई। घटना होने के बाद वहाँ भगदड़ मच […]
इंदौर रोड पर रहने वाला युवक कल अपने मामा से मिलकर लौट रहा था, तब हुआ हादसा उज्जैन। कल रात मुल्लापुरा के समीप बडऩगर रोड पर बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम […]
महाराजवाड़ा स्कूल और सरस्वती स्कूल समेत 17 भवन मालिकों का मुआवजे का आंकलन हुआ-फायनल आंकलन के बाद बंटेगी राशि उज्जैन।महाकाल विस्तारीकरण योजना में यादव धर्मशाला के पीछे से आ रहे मार्ग से लेकर महाराजवाड़ा स्कूल तक की सड़क 15 मीटर चौड़ी बनेगी। इसका सर्वे नगर निगम और जिला प्रशासन कर चुका है। इतना ही नहीं […]
कुल 22 व्यक्तियों को 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत नागदा। खाचरौद के एक व्यक्ति का लीवर खराब होने पर उसके उपचार के लिए 5 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर की गई। इसी तरह 22 लोगों के लिए कुल 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई है। खाचरौद के बागपुरा निवासी तकविम […]