सिरोंज। आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान एवं संवाद कार्यक्रम, मैपिंग कार्यक्रम, हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे प्रदेश के उपाध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा पधारे और नए कार्यकर्ताओं को भगवत सिंह राजपूत द्वारा सदस्यता दिलाई गई जिसमें भाजपा, कांग्रेस, सपाक्स तथा कर्णी सेना के लगभग 455 जाने माने नेता व कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली, एक अन्य कार्यक्रम में 300 से ऊपर लोगों ने मैपिंग करवाई जिसे जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा व को ऑर्डिनेटर इस्राईल गद्दी रहे।
कार्यकर्ता आज आम आदमी पार्टी से जुड़े सभी पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया और अरविंद केजरीवाल की विचारधाराओं से जुड़े, अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान की गई भ्रष्टाचार से बचाने के लिए सभी को आम आदमी पार्टी से जुडऩे के लिए आह्वान किया गया और 2023 में आम आदमी पार्टी को चुनकर एक विकास की ऊंचाइयों को पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ ली गई। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत ने प्रदेश में हो रहे घोटालों को बताया और सत्ता के घमंड में चूर तानाशाह विधायकों से मुक्त होने के लिए सभी को जागरूक किया। जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा ने पूरी आम आदमी पार्टी के कार्य को सभी के सामने सुचारू रूप से प्रस्तुत किया।
Share:
सीईओ जिपं शप्रथम कौशिक ने किया बमोरी क्षेत्र का भ्रमण गुना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक (आई.ए.एस.) द्वारा आज जिले की जनपद पंचायत बमोरी की ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत निर्माण कार्य, स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, अमृत सरोवर, पुष्कर धरोहर तालाब आदि कार्यों का निरीक्षण किया। श्री कौशिक द्वारा निरीक्षण के दौरान नल-जल योजनान्तर्गत […]
रायसेन। प्रदेश में लगातार वन अमले पर हमले (attack on forest staff) की घटनाएं आए दिन हो रही हैं और इस तरह के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं रविवार को रायसेन जिले के उदयपुरा थाने के अंतर्गत ग्राम छिकरा केवलारी में नाकेदार संतोष […]
सीहोर। सीहोर के निकट कुबरेश्वर धाम पर गुरु पूर्णिमा को दीक्षा समारोह का आयोजन था, इसमें दूर दूर से आए हुए श्रद्धालु दीक्षा समारोह के बाद यहीं पर ठहरे हुए थे, तभी बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे यहां बना भोजशाला का डोम गिर गया। इससे डोम के नीचे मौजूद श्रद्धालु दब गए। इस […]
महंगाई के विरोध में टॉवर चौक पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन उज्जैन। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के दामों पर बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में टावर चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष अंजू जाटवा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने उज्जवला योजना से मिले गैस सिलेंडर […]