img-fluid

11 साल की बेटी से कई बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने लगाए ये गंभीर आरोप

September 29, 2022

असम के नगांव से रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता को अपनी ही बेटी से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी।


  • अपराध करने के बाद पिता हो गया था फरार
    अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया। पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    लड़की की मां ने लगाए गंभीर आरोप
    लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने पहले भी उसकी बेटी से बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर जेल से बाहर था। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    Share:

  • भारत में रोज 19 करोड़ लोग भूखे सोते हैं, दुनिया में 83 करोड़

    Thu Sep 29 , 2022
    खाना बर्बादी में दूसरे नंबर पर नई दिल्ली।  दुनिया (world)  में जहां विकसित और विकासशील देश (developing countries) में करोड़ों टन खाद्यान्न (food grains) बर्बाद (wasted) होता है, वहीं दुनिया (world) के गरीब देशों (poor countries) के 83 करोड़ लोग भूखे (hungry) सोते हैं। इनमें भारत ( India) में ही 19 करोड़ लोगों को रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved