
जबलपुर। इस माह श्रीमति गीता शरत तिवारीजी द्वारा शरदोत्सव होटल अन्नपूर्णा इन मे आयोजित किया गया।जिसमे भागीरथी परिवार के साथ आमंत्रित अतिथियों ने भी बढचढ कर हिस्सा लिया। विशेष आकर्षण महारास गरबा व डांडियॉ रहा।आकर्षक साज सज्जा स्वादिष्ट व्यंजन व प्रसादी का सभी ने आनंद लिया।पर्यावरण की रक्षा हेतु गीताजी द्वारा सभी को तुलसी चंदन पारिजात के पौधे बधाई स्वरूप दिये गये।रंग बिरंगे परिधान व सुंदर अलंकरण से सजी धजी सभी महिलाओ ने उत्सव का खूब आनंद उठाया।श्रीमति गीताजी के द्वारा भागीरथी परिवार के गठन व सनातन धर्म को मजबूत करने की पहल के लिये श्रीमति नीता शर्मा व देवांशी शर्मा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूरे भागीरथी परिवार के साथ श्रीमति कांता अग्रवाल, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोलेजी, श्रीमति अलका विश्नोई, डा, सोनल अमीन यामिनी सिंगजी सत्या रावल कुसुम अग्रवाल, माया तिवारी इन्दु खन्ना, अमृतजी, की उपस्थिति रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved