भोपाल। मध्य प्रदेश नया इतिहास रचने जा रहा है। 16 अक्टूबर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करने के साथ एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी की पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस मौके पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।
राजधानी में शाह के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उधा शिक्षा तक भारतीय भाषाओं को पढ़ाई का माध्यम बनाने का ऐतिहासिक काम किया है। विश्व पटल पर हमारी प्रतिभाएं अपनी मातृ भाषा से स्थापित हो सकें, इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश में चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी की शिक्षा हिंदी माध्यम से देने की पहल की गई है। इससे हिन्दी माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
इदर खां मेहकमाए मौसम ने मानसून की पूरी तरां रवानगी का एलान करा… और उदर गुलाबी ठंड ने काम दिखाना शुरु कर दिया। मगरिब से ऐन पेले गुरूबे आफताब (सूर्यास्त) के वखत हवाओं में ठंडक घुलना शुरु होने लगी है। रात नो दस बजे के बाद शहर पे हल्की खुनक तारी हो जाती है। इस […]
मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार… 2023 तक दौड़ सकेगी मेट्रो… भोपाल। मेट्रो ट्रेन (metro train) की धीमी रफ्तार के कारण लगातार आलोचना का शिकार हो रही प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj government) ने कहा कि इंदौर-भोपाल में 2023 में मेट्रो ट्रेन (metro train) दौडऩे लगेगी। पहले इसकी तिथि 2022 थी। इंदौर-भोपाल दोनों ही शहरों में अब […]
रतलाम। जिले केे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को महिलाओंं केे साथ छेड़छाड़ एवं नाबालिग लड़कियों के अपहरण केे मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक महिला को जलाने का भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, बड़ावदा थाना अंतर्गत ग्राम लखमाखेड़ी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपित रतनसिंह पुत्र ऊंकारसिंह सौंधिया ने […]
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महाराष्ट्र प्रभारी जयभान सिंह पवैया के साथ देर रात निवास पर मंत्रणा की। सीएम से मुलाकात के लिए तोमर पवैया को अपने साथ ले गए थे। मुख्यमंत्री के साथ हुई चर्चा पर सवाल पर करने पर पवैया […]