भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

इस बार पड़ेगी जमकर ठंड, ज्यादा समय तक भी रहेगी

  • अभी चल रही उत्तरी और पूर्वी हवा के कारण दिन के तापमान में हुई गिरावट
  • वर्तमान में सुबह और रात को होने लगा ठंड का अहसास

भोपाल। भोपाल में रविवार सुबह धूप खिली और सुबह के समय हल्की ठंड का अहसास हुआ। दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी। इस बार ठंड ज्यादा समय तक रहेगी और अत्यधिक ठंड पडऩे की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदा होते ही वातावरण से नमी गायब होने लगी है। बादल छंटने से आसमान पूरी तरह साफ है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी बना रहने से राजधानी में ठंड बढ़ गई है। चार दिन में रात का पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया था। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। उधर रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रायसेन में दर्ज किया गया।


राजधानी में पिछले 10 वर्षों में इस बार अक्टूबर माह में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 10 दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। इसी क्रम में रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम के बदलाव का असर जनजीवन पर भी पडऩे लगा है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग अब शाल ओढ़कर निकलने लगे हैं। रात की पाली में काम करने वाले लोग गर्म कपड़े साथ रखने लगे हैं। सुबह के समय धूप भी गुनगुनी लगने लगी है।

Share:

Next Post

ट्रेनों में इस हफ्ते रहेगा दीपावली की भीड़

Mon Oct 17 , 2022
100 से ऊपर पहुंची वेटिंग, लंबी दूरी की ट्रेन नो रूम भी हुई भोपाल। दिल्ली व मुंबई की ओर से आने वाली दीपावली की भीड़ बढ़ गई है। इस हफ्ते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहेगी। इस कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें नो रूम दिखाने लगी हैं। […]