
मुंबई । अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म जमाई राजा (movie jamai raja) 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को तो लगभग सभी ने देखा होगा। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जोड़ी नजर आई थी। जमाई राजा में हेमा मालिनी (Hema Malini) भी अहम भूमिका में थीं। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी और सपरहिट साबित हुई थी। जमाई राजा में माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक खुशखबरी है।
जमाई राजा का बनेगा रीमेक
जानकारी के अनुसार फिल्म के मेकर्स ने जमाई राजा का रीमेक बनाने का मन बना लिया है। इंडियन प्रोडक्शन हाउस शेमारू एंटरटेनमेंट ने इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ हाथ मिला लिया है। बता दें कि शेमारू एंटरटेनमेंट ने भारत में करीब 400 से ज्यादा फिल्में बनाई हैं। ये भारत की सबसे पुरानी मनोरंजन कंपनियों में से एक है।
तेलुगू फिल्म का रीमेक
‘जमाई राजा’ तेलुगु फिल्म ‘अट्टाकू यामुदु अम्मयिकी मोगुदू’ का हिंदी रीमेक थी। जिसकी कहानी सास और दामाद पर आधारित थी। क्योंकि ये एक सामाजिक कहानी पर आधारित थी, इसलिए इसे उसी वर्ष तमिल में ‘मप्पीलाई’ के नाम से भी बनाया गया था। तमिल फिल्म में रजनीकांत जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। संयोग से, दूसरी बार जब ये फिल्म तमिल में बनी, तो रजनीकांत के दामाद धनुष ने भूमिका निभाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved