रायबरेली। आपने ज्यादातर लोगों को नशे में उत्पात मचाते तो सुना होगा, लेकिन क्या बंदरों (monkeys) को भी इस तरह की हरकत करते देखा नहीं तो आज हम आपको ऐसे बंदर (monkeys) से परिचय करा रहे हैं जो खुलेआम रोड पर जाम छलकाता (Jam Spilling Monkeys) नजर आएगा।
बताया जा रहा है कि दुकान संचालक ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन अधिकारियों ने उसे यही सलाह दी कि उसे मार कर भगा दीजिए। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद अब आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे है। बताया जाता है कि बंदर सुबह ठेका खुलने के समय और आखिरी बार दुकान बंद होने से पहले पहुंचता है। बंदर की इस गतिविधि को लेकर शराब कारोबारी समझ नहीं पा रहा कि इससे कैसे निपटे। बंदर का वीडियो वायरल हुआ तो जिला आबकारी अधिकारी ने खुद ही इसे लेकर वन विभाग से संपर्क करने की बात कही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved