
उज्जैन। कालिदास अकादमी परिसर में लगे हस्त शिल्प मेले में देश के हस्त शिल्प व्यापारी अपने सामानों को लेकर पहुँचे हैं और 5 रुपए से लेकर ढाई लाख रुपए तक की सामग्री बिकने को आई है। मुख्य आकर्षण मकराना के मार्बल से बनी सामग्री है जो लाखों रुपए की है, वहीं पोखरण में जहाँ परमाणु परीक्षण किया गया था वहाँ की मिट्टी के फ्लावर पाट एवं मूर्तियाँ हैं। कालिदास अकादमी परिसर में हाथ करघा एवं हस्तशिल्प मेले की शुरुआत हो चुकी है। आज रविवार होने से मेले में जमकर भीड़ उमड़ेगी, यहां पर देश के कोने-कोने से अपनी-अपनी कला एवं संस्कृति को लेकर दुकानदार उज्जैन पहुंचे हैं। यहां पर 5 रुपए से लेकर ढाई लाख तक का सामान मौजूद है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved