
महिदपुर। मुख्यमंत्री कन्या निकाह सहायता योजनान्तर्गत आगामी सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन नगरपालिका परिषद द्वारा किया जा रहा है जिसमें शुक्रवार 32 जोड़ों के निकाह धार्मिक रीति-रिवाज से सम्पन्न हुए। नवयुगल का स्वागत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश माली, पार्षद गुलाम मोहम्मद बाबा, इकबाल नागौरी पाशा, जाकिर मंसूरी, पियुष सकलेचा, इमरान अली, निर्भयसिंह भाटी, सिद्दीक शाह कालेबाबु द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जमाअत नागौरियान के सदर मोईउद्दीन नवाब, पूर्व सदर निसार अहमद, यूनियन अध्यक्ष मुजाहिद नागौरी द्वारा पुष्पमाला से किया गया। विधायक बहादुरसिंह चौहान 6 नवम्बर, रविवार को नगरपालिका प्रांगण में नवविवाहितों को 38000/- मूल्य की गृहस्थी सामग्री तथा 11000/- नगद राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाशचंद वर्मा द्वारा अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम उपस्थित होने की अपील की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved