img-fluid

क्या ‘सागर कांड’ के बाद ही जागेगा आबकारी अमला ?

October 23, 2026

  • छपरा की महिलाओं ने घेरा सिहोरा थाना, अवैध शराब पर रोक नहीं लगी तो चकााजाम की चेतावनी

सिहोरा। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर छपरा ग्राम पंचायत की महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने सिहोरा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गांवों में बिक रही कच्ची और महुआ शराब पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या जिम्मेदार अधिकारी ‘सागर (कुडारी) कांडÓ जैसी किसी बड़ी घटना के बाद ही जागेंगे?


  • प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का आरोप है कि छपरा और आसपास के गांवों में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। शराब की लत के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, वहीं परिवारों में विवाद और घरेलू हिंसा जैसी स्थितियां भी बन रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कारोबारियों के हौसले बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री पर जल्द रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो चक्काजाम कर व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति में पुलिस और आबकारी विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
    प्रदर्शन के दौरान थाने के अधिकारियों ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझाइश दी तथा उनका ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के अनुसार, छपरा ग्राम पंचायत में अवैध शराब की बिक्री के चिन्हित स्थानों पर पुलिस टीम दबिश देकर वैधानिक कार्रवाई करेगी।

    Share:

  • ...चोरियां तो हो रहीं, लेकिन खुलासे कब होंगे?

    Fri Oct 23 , 2026
    खितौला के प्रज्ञा विहार कॉलोनी में चार बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट, जेवरात और 50 हजार रुपये ले उड़े जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश और पुराने मामलों के खुलासे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 13 की प्रज्ञा विहार कॉलोनी का है, जहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved