img-fluid

मंडल की कार्यकारिणी बनाने में भी सिर फुटव्वल, हर नेता अपने समर्थक के लिए अड़ा

November 14, 2022

  • जल्दी घोषित करना है कार्यकारिणी, लेकिन नामों को लेकर नहीं बैठ पा रहा समन्वय

इन्दौर। भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित होना है और इन्हें मंडल स्तर पर ले जाकर वार्ड स्तर पर काम भी करवाना है, लेकिन कई मोर्चा-प्रकोष्ठ अभी तक अपनी कार्यकारिणी ही घोषित नहीं करवा पा रहे हैं। कारण, कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों को लेकर क्षेत्रीय पार्षदों, मंडल के बड़े पदाधिकारियों और विधायकों में ही आम राय नहीं बन पा रही है। इस चक्कर में कई मोर्चा-प्रकोष्ठ की घोषणा अटकी पड़ी है।


पहले ही कार्यकारिणी लंबे समय से अटकी पड़ी है। निगम चुनाव के पहले ही इन्हें घोषित किया जाना था, लेकिन पदाधिकारियों के रुचि नहीं लेने के कारण कार्यकारिणी के नाम नहीं आ पाए और फिर सब निगम चुनाव में लग गए। लेकिन अब पार्टी चुनावी मोड में आ गई है और जल्द से जल्द सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश संगठन ने दे रखे हैं, लेकिन नगर संयोजक और मंडल संयोजकों ने अभी तक उनकी सूची नहीं दी है। यही स्थिति मोर्चा और प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्षों की भी है। कई मोर्चों के संयोजकों ने तो इनके नाम भी नहीं सौंपे हैं। दरअसल क्षेत्रीय विधायक चाहते हैं कि उनसे जुड़ा व्यक्ति ही पदाधिकारी बने और बाद में वह उनके काम आए। दूसरा गुट भी चाहता है कि उनके अधिक से अधिक समर्थक कार्यकारिणी में फिट हो जाएं, ताकि चुनाव के समय जब टिकट देने की बारी आए तो वे उनका साथ दें। इसी चक्कर में कई कार्यकारिणी अटकी हुई हैं। कुछ में तो अपने समर्थकों को एडजस्ट करने के लिए नेताओं ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है और कार्यकारिणी को उलझा दिया है।

Share:

  • मध्यप्रदेश से पर्यटन का 20 फीसदी हिस्सा केरल के लिए, और लुभाएंगे

    Mon Nov 14 , 2022
    17 को इंदौर में केरल टूरिज्म का रोड शो और पार्टनरशिप मीट इंदौर। गॉड्स ऑन कंट्री कहे जाने वाले केरल की खूबसूरती को देखने के लिए मध्यप्रदेश से पर्यटन का 20 फीसदी पर्यटन केरल के लिए होता है। कोरोना काल के बाद प्रदेश से केरल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में सीधे 50 फीसदी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved