img-fluid

महिदपुर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

November 28, 2022

  • कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में एकजुटता का संदेश दिया

महिदपुर। गौपाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और चुनावों को लेकर रणनीति भी समझाई गई। प्रशिक्षण के पहले सत्र में पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन पहुंचे। उन्होंने सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक बहादुरसिंह चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। साथ ही सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। दूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजापालसिंह सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।


  • तीसरे सत्र में शाजापुर के पूर्व विधायक अंबाराम कराड़ा द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं को जोडऩे के बारे में जानकारी दी गई, वहीं चौथे सत्र में व्यवस्था प्रमुख अमित श्रीवास्तव द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन भी किया गया जिसमें महिदपुर विधानसभा के 135 सरपंचों ने भाग लिया। साथ ही 25 जनपद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के 4 मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान उज्जैन भाजपा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, जनपद अध्यक्ष कृष्णा शिवनारायण सूर्यवंशी, नपा अध्यक्ष नानीबाई माली, मंडल अध्यक्ष उमा पांडे, संदीप व्यास, तेजूसिंह, संजय सिंघानिया सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share:

  • भारत जोड़ो यात्रा का आष्टा में हुआ स्वागत

    Mon Nov 28 , 2022
    आष्टा। भारत जोड़ो यात्रा भोपाल से सांवेर तक पैदल उपयात्रा मध्यप्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भोपाल से सांवेर तक की जा रही है। इसी कड़ी मे सीहोर – देवास जिले की सीमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर द्वारा देवास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved