उज्जैन। करोड़ों की राशि खर्च कर तैयार किए गए महाकाल लोक में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहाँ पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच आवारा श्वान घूम रहे हैं। कहने को तो यहाँ सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी लगाए गए हैं लेकिन वे भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
करीब दो माह पहले महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ है। उसके बाद से ही यहाँ हजारों की संख्या में रोजाना दर्शनार्थी पहुँच रहे हैं। क्रिसमस की छुट्टियां और नए साल के उपलक्ष्य में यहाँ भीड़ का आँकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंदिर समिति महाकाल सहित महाकाल लोक में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 कर्मचारी लगाने हेतु 20 करोड़ के टेंडर जारी करने की तैयारी में है।
इस बीच यहाँ अभी मंदिर समिति के तथा निजी सुरक्ष एजेंसी के कई कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। बावजूद इसके मौजूदा कर्मचारी व्यवस्थाएँ ठीक से संभाल नहीं पा रहे हैं। कल महाकाल लोक में अच्छी खासी भीड़ थी और यहाँ पर्यटकों के बीच कई स्थानों पर आवारा श्वान घूमते नजर आए। पूरे शहर में भी यही स्थिति है। नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के पूर्व जिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी उज्जैन। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज गांधी भवन में ध्वज बदलने के साथ-साथ सेवादल ने सलामी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया गया, वहीं […]
पूरे देशभर से आए लाखों श्रद्धालु-पिछले तीन दिनों से महाकाल क्षेत्र में पड़ रही है भीड़-इंदौर रोड पर लग रहा है जाम उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में कल वर्ष के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आज सुबह से भी यहाँ बड़ी संख्या में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। भस्मारती में भी आज सुबह […]
उज्जैन। कांग्रेस प्रथम दिन से ही कह रही है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार दोनों ही कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़े छुपा रही है। कांग्रेस द्वारा बार-बार मुद्दा उठाए जाने के बाद भी केन्द्र और राज्य सरकार मरने वालों ओर उनके परिवारों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील बनी […]
इस बार डेंगू, मलेरिया और चिकन गुनिया के संदिग्ध मरीजों की जांच का अभियान भी प्रभावित होगा जिला मलेरिया अधिकारी बोले, 4 जून के बाद ही हो पाएंगे विभागीय काम उज्जैन। गर्मी शुरु होने से पहले ही शहर में मच्छरों की भरमार होने लगी है। इधर लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता भी लग गई […]