उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

स्थापना दिवस पर गांधीभवन में जुटे कांग्रेसी

  • ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के पूर्व जिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी

उज्जैन। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज गांधी भवन में ध्वज बदलने के साथ-साथ सेवादल ने सलामी दी। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थापना दिवस को लेकर अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यक्रम हो रहे हैं।
कांग्रेस का आज 138वां स्थापना दिवस है। गांधी भवन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की मौजूदगी में ध्वज बदला गया। सेवादल द्वारा चरखे के चिन्ह लगे ध्वज को फहराया गया। इस मौके पर ध्वज को सलामी भी दी गई। चुनावी साल के चलते अधिकांश कांग्रेसी स्थापना दिवस मनाने पहुंचे थे। इसके साथ ही जिला कांग्रेस ने राऊ में स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, कांग्रेस के सहप्रभारी महेन्द्र परमार और विधायक जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


स्थापना दिवस मनाने के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई, जिसमें अगले माह में आयोजित होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। दोपहर में सांवेर में भी कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सांवेर के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ही आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा, वहीं स्थापना दिवस मनाने के बाद सांवेर में भी आयोजित की गई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में सहप्रभारी महेन्द्र परमार और प्रेमचंद गुड्डू की मौजूदगी में रीना सेतिया बौरासी सहित सांवेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ी जिम्मेदारियों सौंपी जाएंगी।

Share:

Next Post

निगम के तीनों अपर आयुक्त में बाँटे प्रभार

Thu Dec 29 , 2022
कमिश्नर ने किया कार्य विभाजन-1 साल से बिना काम के बैठे अपर आयुक्त मंडलोई को भी मिले कई प्रभार उज्जैन। नगर निगम आयुक्त ने कल तीनों अपर आयुक्त में कार्य विभाजन कर दिया है। इस कार्य विभाजन में 1 साल से नगर निगम में बिना प्रभार के बैठे अपर आयुक्त को भी महत्वपूर्ण विभागों की […]