
जबलपुर। कटंगा चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर ठेका प्रक्रिया और कंपनी से करार छह माह पहले हो गया था। लेकिन इसके भूमिपूजन की तिथि बार-बार टल रही थी। अब इसके भूमिपूजन की तारीख लोक निर्माण सेतु विभाग ने तय कर दी है और कल 3 जनवरी को इसका भूमि पूजन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस फ्लाईओवर के निर्माण की अवधि शर्त के अनुसार 18 माह है लेकिन विभाग का दावा है कि इसको जनवरी से 2023 के अंतिम माह दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। 24 करोड़ की राशि से कैण्ट एरिया से नर्मदा रोड की ओर यह पलाईओवर 546 मीटर की लंबाई में यानी आधा किलोमीटर से लंबा इसको बनाया जाना है। सेतु विभाग के ईई नरेन्द्र शर्मा के अनुसार इसके भूमिपूजन के साथ सॉइल टेस्टिंग और फिर डिजाइन पर वर्क होने के साथ बनना आरंभ होगा। इसको एक साल में हर हाल में बना दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved