img-fluid

सम्मेद शिखर बचाव अंादोलन को लेकर दिया ज्ञापन

January 05, 2023

आष्टा। सम्मेद शिखर बचाव आंदोलन पूरे देश मे चल रहा है। झारखंड के गिरिडिह के मधुवन मे स्थित श्री स मेद शिखर जी जैन समाज का पवित्र तीर्थ स्थल है। जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है। इसके विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस,शहर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी,केंद्रीय पर्यावरण ,वन एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम एक ज्ञापन एसडीएम आनंद रजावत को सौपा।ज्ञापन मे मांग की गई कि प्रधानमत्री जी जो आपने 2 अगस्त 2019 को पर्यटन स्थल घोषित किया था। उसको तत्काल रद्द करते हुए स मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल के रूप में अधिसूचित किया जाए। उपरोक्त संबध मे एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने बताया कि भाजपा के लोग यह कह रहे है कि यह निर्णय कांग्रेस गठबंधन झारखंड सरकार की सिफारिश पर हुआ है।


जबकि सत्यता यह है कि झारखंड की भाजपा सरकार की सिफारिश पर केंद्र की मोदी सरकार ने 2 अगस्त 2019 को स मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। जबकि झारखंड मे कांग्रेस गठबंधन सरकार दिसंबर 2019 मे बनी। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए। कि वह पर्यटन स्थल व तीर्थ स्थल का अंतर समझते हुए स मेद शिखर को तत्काल तीर्थ स्थल घोषित करे। ज्ञापन सौपने वालो मे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, पार्षद भैया मिया,पूर्व जनपद,पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ मीना सिंघी, मेहरवान सिंह मूंदीखेड़ी, कृपाल मालवीय, बापूलाल मालवीय,सरपंच जितेंद्र शोभाखेड़ी, विनीत सिंघी, प्रदीप प्रगति,इदरीस मंसूरी,मसूद खां,रशीद भाई नेता जी,चेतन सेमलीबारी, गोरे मियां, मनीष खत्री, शामिल रहे।

 

Share:

  • सीएम को सौंपा था ज्ञापन, मिला था आश्वासन... अब फिर उठाई मांग

    Thu Jan 5 , 2023
    विदिशा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ संबद्ध. भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष पूर्व में भी प्रस्तुत किया गया था। जिनमें से कई मांगों को पूरा किये जाने हेतु मुख्यमंत्री ने पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved