
उज्जैन। कल रात कालोनी में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को दूसरी अन्य महिला ने पीट दिया तथा उसे घायल किया। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कल रात कानीपुरा रोड स्थित रतन गोल्ड कॉलोनी में रहने वाली ब्यूटी पॉर्लर संचालिका स्वाति अपने पॉर्लर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान वहाँ पर खंडेलवाल नगर निवासी लाला खत्री की पत्नी वहाँ आई और उसने स्वाति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काफी देर हंगामा मचा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved