
मिल का पत्थर साबित होगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
भोपाल। 26 जनवरी से कांग्रेस (Congress) के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Hath Jodo Abhiyan) को विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections) से पहले कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक (Master Stroke) माना जा रहा है। जिला और ब्लाक स्तर पर इस अभियान को भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 के रूप में देखा जा रहा है।
जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक निकलने वाला यह अभियान गांव-गांव तक जाएगा। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ( Priyanka Vadra) शामिल होंगी। जिले से ब्लाक स्तर पर निकलने वाला यह अभियान गांव-गांव तक जाएगा, जिसमें कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के साथ ही शिवराज सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ती बेरोजगारी मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved