
उज्जैन। शहर के मध्य स्थित टावर चौक का हाल ही में रिनोवेशन किया गया है। रात में रंग-बिरंगी रोशनी इसकी सुंदरता में और चार चाँद लगा देती है। लेकिन इसके चारों ओर आयोजनों के राजनैतिक और सरकारी कार्यक्रमों के पोस्टर बैनर बाद में भी नहीं हटाए जा रहे। सामाजिक, धार्मिक तथा राजनैतिक आयोजनों की धार्मिक नगरी उज्जैन में पूरे साल भरमार रहती है। यहाँ कई बार तो एक दिन में तीन चार तरह के आयोजन होते हैं। कभी किसी राजनेता का जन्मदिन हो या फिर आगमन या पदोन्नति अथवा कोई ओर सरकारी कार्यकम सभी का संदेश और बधाई देने वाले पोस्टर बैनर पूरे शहर में बिजली के खंबों से लेकर रोड डिवाईडरों, ऊँची बिल्डिंगों से लेकर ट्रेफिक सिग्नल के ऊपर भी लगे नजर आते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved