उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

माघी पूर्णिमा आज.. शिप्रा स्नान शुरू

  • सर्दी के कारण रामघाट पर स्नान करने वालों की सुबह कम रही भीड़
  • शिप्रा नदी में बड़े पोस्टर-बैनर फेंक गए लोग -शहर में 300 से ज्यादा स्थानों पर शाम तक होली का डांडा रोपा जाएगा

उज्जैन। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर सुबह से रामघाट क्षेत्र में शिप्रा स्नान शुरू हो गया है। सर्दी के कारण सुबह घाटों पर स्नान करने वालों की कम भीड़ नजर आ रही थी। इधर कुछ असामाजिक तत्वों ने रामघाट क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर नदी में फैंक दिए जो नदी में तैरते हुए नजर आ रहे थे। आज शहर में सैकड़ो स्थानों पर होली का डंाडा भी रोपा जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा आज है। शास्त्र मान्यतानुसार इस बार यह पर्व रवि-पुष्य नक्षत्र और आयुष्मान योग में आया है। माघी पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान करने तथा दान-पुण्य कर पितरों के तर्पण करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि आज सुबह से रामघाट पर शिप्रा स्नान शुरू हो गया था। लोग नदी में स्नान करने के बाद पूजन अर्चन तथा दानपुण्य कर रहे थे। हालाँकि सुबह के समय रामघाट पर स्नान करने वालों की संख्या कम थी।


सर्दी की वजह से सुबह रामघाट क्षेत्र में उतनी भीड़ नजर नहीं आ रही थी जितनी अन्य स्नान पर्वों पर आती है। माघी पूर्णिमा पर परंपरानुसार आज शहर में कई जगह होली का डांडा भी रोपा जाएगा। शहर में हर वर्ष आज के दिन होलिका दहन के ठीक एक माह पूर्व यह परंपरा निभाई जाती है। हर वर्ष शहर में 300 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन के सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं। इधर आज चल रहे माघी पूर्णिमा के स्नान से पूर्व घाटों पर नगर निगम ने सफाई नहीं की। वहीं दूसरी ओर कुछ शरारती तत्वों ने रामघाट क्षेत्र में ही नदी के अंदर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर फेंक दिए, जो शिप्रा में तैरते नजर आ रहे थे। सुबह 10 बजे तक रामघाट क्षेत्र में नगर निगम का कोई सफाई कर्मी नजर नहीं इा रहा था।

Share:

Next Post

दर्शन करने में इतना समय नहीं लग रहा है जितना मोबाईल जमा कराने में

Sun Feb 5 , 2023
महाशिवरात्रि पर कैसे संभलेगी लाखों की भीड़ कोटितीर्थ कुंड और गर्भगृह की सफाई शुरू उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व में आज से 12 दिन शेष रह गए हैं। महाकाल में महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को जिन मार्गों से प्रवेश दिया जाएगा वहां के काम अधूरे हैं। वहीं महाकाल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को अभी […]