
उज्जैन। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गत दिवस 51 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री कपिल पाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल ने किया। इस मौके पर श्री गेहलोत ने बताया कि दिव्यांगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। शिक्षा के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण दिये जाना चाहिए।
इस दौरान क्षेत्र में सालों से सफाई कर रहे 11 सफाईकर्मियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में 2 ट्राइसिकल, 2 वाकर, 2 व्हीलचेयर, 20 कान की मशीन, 20 मशीनों का वितरण किया गया। शासन की योजनाओं के तहत यह उपकरण बाँटे गए थे जिसका उद्देश्य है कि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। परिजन भी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved