4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया-उज्जैन से आगर गई थी-उज्जैन अस्पताल में भर्ती
उज्जैन। आगर में एक विवाह समारोह की रसोई बनाने के लिए उज्जैन से 6 महिलाएँ गई थी। आज तड़के बाफले के लिए पानी गर्म किया गया था। काम के दौरान गर्म पानी का तपेला पलट गया और चार महिलाएँ झुलस गई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार आनंद नगर निवासी रेखाबाई पति मुकेश परमार, सुशीला बाई पति प्रहलाद, कलाबाई पति नारायण, राजूबाई पति रमेश दो-तीन अन्य महिलाओं के साथ आगर के मुल्तानी परिवार में आयोजित विवाह समारोह में रसोई का काम करने कल गई थी। आज तड़के 6 हजार लोगों के लिए खाना बनाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान बाफले बनाने के लिए गर्म पानी चूल्हे पर चढ़ाया गया। काम करते समय खोलते पानी से भरा तपेला पलटी खा गया और रेखाबाई, सुशीलाबाई, कलाबाई और राजूबाई गर्म पानी से बुरी तरह से झुलस गई। तत्काल चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं।
उज्जैन। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने गत दिवस 51 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री कपिल पाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल ने किया। इस मौके पर श्री गेहलोत ने बताया कि दिव्यांगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। […]
सड़क पर हर जगह दिख रहे हैं आवारा श्वान-अस्पतालों में कई घायल पहुँच रहे उज्जैन। नगर निगम ने पिछले 4 साल में आवारा श्वानों को पकड़कर सदावल स्थित सेंटर पर 10 हजार 500 से ज्यादा श्वानों की नसबंदी कर दी है। बावजूद इसके शहर की सड़कों से आवारा श्वानों का आतंक कम होने की बजाय […]
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अप्रैल माह में मंदिरों को भिखारीमुक्त करने के लिए महिला बाल विकास और नगर निगम ने चलाई थी मुहिम उज्जैन। महाकाल, हरसिद्धि मंदिर सहित अन्य मंदिरों के बाहर बड़ी संख्या में भिखारियों की भीड़ पर अंकुश लगाने के लिए 5 माह पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग और […]
पूरे प्रदेश में सिंधिया कर रहे अलग-अलग दौरा, समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने में लगे इंदौर, संजीव मालवीय। ग्वालियर-चंबल अंचल (Gwalior-Chambal Zone) के दौरे के बाद सिंधिया (Scindia) पिछले दो दिनों से मालवा के दौरे पर हैं। आज वे देवास-उज्जैन (Dewas-Ujjain) के बाद शाम को इंदौर (Indore) आएंगे और भाजपा (BJP) के […]