इंदौर (Indore)। पिगडंबर के जितेंद्र सिंह ठाकुर (Jitendra Singh Thakur) के बेटे हर्ष की हत्या करने वाले रितिक और विकास (Hrithik and Vikas) से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आ रहा है कि रितिक की मां की उसके पिता सुभाष ने कुछ साल पहले हत्या कर कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार किया और जेल पहुंचा दिया था।
बीते चुनाव से पहले ही सुभाष की जमानत हुई थी। रितिक को शक था कि जितेंद्र सिंह और उनका भाई कांग्रेस नेता है। उनकी अच्छी पकड़ भी है। पिता सुभाष को जेल से छुड़वाने में इनका हाथ है। पिता जबसे जेल से छूटकर आया, तब से रितिक खुन्नस पाल रहा था और वह बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था और उसने ऐसे खुन्नस निकाली। हालांकि उन्हें पता था कि अपहरण के बाद उन्हें जितेंद्र पैसा भी देगा, जिससे उनकी आर्थिक बदहाली भी दूर होगी। पुलिस को यह भी पता लगा है कि रितिक शुजालपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसे और उसके परिवार को पिगडंबर में बसाने में जितेंद्र सिंह चौहान और उसके परिवार का ही सहयोग था। घर बनवाने के साथ उन्होंने रितिक और उसके परिवार की आर्थिक रूप से कई बार मदद भी की थी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि इसका सिला वह इस प्रकार देगा।
प्राधिकरण से रियायती दर पर कबाड़ा भूखंड – बनाए ट्रस्ट का दुरुपयोग – 15 बिन्दुओं पर मांगी विस्तृत जानकारी इंदौर, राजेश ज्वेल। सीएचएल के नाम से हॉस्पिटल खोल तमाम घोटाले करने वाले समूह ने प्राधिकरण की योजना 114 प्रथम में डिस्पेंसरी उपयोग के आरक्षित भूखंड पर 100 बिस्तरों का केंसर और गेस्ट्रो हॉस्पिटल खोल डाला। […]
नेमा के घर हुए हमले में एक दर्जन लोगों पर एफआईआर इंदौर। भाजपा नेता गोपीकृष्ण नेमा के घर हुए हमले में पुलिस ने एक दर्जन हमलावरों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली। ज्यादातर तो पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि पूरे विवाद की शुरुआत सेंट्रल कोतवाली थाने के सामने […]
आंतें फट जाने से बढ़ गया था इन्फेक्शन इंदौर। तेंदुए (Leopard) के हमले से घायल हुए चारों लोगों में से एक बच्ची (Baby Girl) की देर रात मौत हो गई। बच्ची (Baby Girl) का इलाज कर रहे चोइथराम अस्पताल (Choitharam Hospital) के डॉ. सुदेश शारदा (Dr. Sudesh Sharda) ने बताया कि हमले के कारण बच्ची […]
सस्ते गैस सिलेंडर लेने वाली महिलाएं भी होंगी पात्र इंदौर (Indore)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहनाओं के लिए येाजनाओं का पिटारा खोलकर रख दिया है। पहले 1 हजार, उसके बाद साढ़े 12 सौ और फिर 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने के बाद अब लाड़ली बहनाओं को मकान भी मिलेंगे। इसके लिए आज […]