img-fluid

डीबी पावर के अधिग्रहण की डील अब नहीं होगी, अदाणी समूह ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

February 16, 2023

नई दिल्ली। गौतम अदाणी की अगुवाई वाली अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर और डीबी पावर के बीच हुई अधिग्रहण की डील टूट गई है। यह डील 15 फरवरी तक पूरी होनी थी, पर समयसीमा बीत जाने के बावजूद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी। डेडलाइन समाप्त होने के बाद अदाणी समूह ने अब डील के खत्म होने का एलान किया है। अदाणी पावर और डीबी पावर के बीच 18 अगस्त 2022 को अधिग्रहण के लिए डील हुई थी।


अब अदाणी समूह ने बुधवार को अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि उनके बीच हुआ समझौता अब एक्सपायर कर गया है। अदाणी पावर ने डीबी पावर के अधिग्रहण के लिए 7017 करोड़ रुपये की डील की थी। पहले इस डील को पूरा करने की डेडलाइन पहले 31 अक्तूबर थी। इसे पहले नवंबर, फिर 31 दिसंबर और उसके बाद 15 जनवरी तक बढ़ाया गया पर आखिरकार यह डील पूरी नहीं हो पाई और इसे कैंसिल करना पड़ा।

Share:

  • FBI की की छापेमारी से बाइडन पर कस सकता है शिकंजा, जानिए क्‍या है पूरा मामला

    Thu Feb 16 , 2023
    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) के निजी आवास पर एफबीआई ने (FBI) गुप्त दस्तावेजों को लेकर छापेमारी की! छापेमारी के दौरान कई गोपनीय दस्तावेजों बरामद किए जिससे जो बाइडेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) की मुश्किलें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved