
युवती से रात को चेटिंग करने के बाद की आत्महत्या
इंदौर। एक युवक ने देर रात तक एक युवती से फोन पर चेटिंग की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक की मां को धमकाया भी था।
द्वारकापुरी पुलिस (Dwarkapuri Police) ने बताया कि 25 वर्षीय अरुण पिता मुकेश निवासी प्रजापत नगर को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। अरुण के भाई का कहना है कि रात को भाई बाहर से खाना खाकर लौटा था, जिसके बाद वह कमरे में चला गया। उसकी एक युवती से दोस्त थी। युवती तलाकशुदा थी। युवती की 24 तारीख को कहीं अन्य जगह दोबारा शादी होने वाली थी। युवती व अरुण कल रात को भी वाट्सएप (whatsapp) पर चेटिंग कर रहे थे। इसके बाद युवती ने अरुण की मां को फोन लगाकर धमकाया। मां भी उस समय बाहर गई हुई थी। मां घर लौटी और अरुण के पास जाने लगी तो वह दरवाजा नही खोल रहा था। दरवाजा वह फोन भी नही उठा रहा था। जैसे तैसे दरवाजा खोलक देखा तो अरुण फांसी के फंदे पर लटका मिला।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुई घटनाएं
राऊ क्षेत्र में भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया की गंगाजी गोया राऊ रंगवासा में झोपड़ी में रहने वाले भेरूलाल पिता बाबूलाल मंडोल ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है। उधर खुडैल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके शव को पोस्मार्टण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved