
इंदौर (Indore)। कल अचानक भाजपा नेताओं (BJP leaders) को सूचना दी गई कि उन्हें कमलनाथ का विरोध करने रीगल तिराहे पर पहुंचना है। कइयों ने बहानेबाजी की तो कइयों को वहां पहुंचना ही पड़ा। भाजपा के 64 पार्षदों में से मात्र 3 पार्षद ही वहां नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) द्वारा प्रदेश को मदिरा प्रदेश बोलने के विरोध में कल शाम अचानक भोपाल से कहा गया कि प्रदर्शन किया जाए।
शाम 6 बजे का समय तय हुआ, लेकिन 6 बजे तक अधिकांश वरिष्ठ नेता रीगल तिराहे नहीं पहुंच पाए। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मुख्यमंत्री को रवाना करने के बाद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। पार्षदों में गजानंद गावड़े, निरंजनसिंह चौहान, पंखुड़ी डोसी ही नजर आए, जबकि 61 पार्षद नदारद रहे। युवा मोर्चा के सौगात मिश्रा और अल्पसंख्यक मोर्चा के असलम शेख अपनी कार्यकारिणी के साथ पहुंचे तो अधिकांश नगर पदाधिकारी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे तब जाकर भीड़ हो पाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved