उज्जैन। देवास गेट बस स्टैंड के समीप नगर निगम के स्वामित्व की विराम लॉज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और इसे तोडऩे का प्रस्ताव पूर्व में ही पारित हुआ था लेकिन कार्यों के प्रति सुस्ती के चलते हैं यहाँ कोई नया निर्माण नहीं हो पा रहा रहा है। उल्लेखनीय है कि देवास गेट बस स्टेंड मुख्य जगह है और यहाँ पर नगर निगम की विराम लॉज है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है एवं इसे तोड़कर तीन मंजिल व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो नीचे की दुकानें ही काफी महँगी बिकेंगी ओर निगम को अच्छी आय होगी। बजट को लेकर मीडिया की जो सुझाव बैठक आयोजित की गई थी। उसमें पत्रकारों ने सुझाव दिए की विराम लॉज की जगह व्यावसायिक काम्पलेक्स बनाया जाए।
उल्लेखनीय है कि इसकी हालत को देखते हुए नगर निगम पूर्व में ही इसे तोडऩे का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विराम लाज का कोई उपयोग नहीं हो रहा है तथा यहाँ नीचे बरसों पुरानी दुकानें हैं। यहाँ पर नया काम्पलेक्स बनाकर पुराने दुकानदारों केा प्राथमिकता दी जाए एवं पूरा व्यवसायिक काम्पलेक्स मूर्तरुप ले सकता है। नगर निगम में आर्थिक तंगी रहती है और वर्तमान में भी निगम आर्थिक तंगी से निगम जूझ रहा है। कई महत्वपूर्ण जगह पर नगर निगम के स्वामित्व के प्लाट हैं वहाँ पर काम्पलेक्स बनाना चाहिए। पूर्व में भी चौड़ीकरण के दौरान विराम लाज को तोड़कर नया बनाने की बात हुई थी लेकिन इस पर आगे की कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदेश की लाख लाख महिलाएं बनेंगी साक्षी भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है। यह योजना मुख्यमंत्री के जन्मदिन 5 मार्च को राजधानी के जंबूरी […]
उज्जैन। पिछले साल जून महीने की शुरुआत में ही मानसून सक्रिय हो गया था। इसके चलते गत वर्ष अभी तक की स्थिति में अर्थात जुलाई के पहले सप्ताह में गंभीर डेम का लेवल 60 फीसदी भर गया था। इसके विपरीत इस बार केचमेंट ऐरिया में बरसात के पानी की आवक ही शुरु नहीं हुई है। […]
मरीजों में 30 से 35 साल के युवा अधिक, जिनका जिला अस्पताल में चल रहा इलाज उज्जैन। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में एचआईवी पॉजिटिव की संख्या बढ़ रही है। इस साल जिलेभर में 150 केस नए आए हैं। चिंता की बात यह हैं कि एचआईवी पीडि़त नए मरीजों में 30 से […]
लेकिन अभियान सुस्त-प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने 15 फरवरी तक मांगी सूची, विधानसभावार डाटा बनेगा उज्जैन। 1 नवंबर से जारी शहर कांग्रेस के सदस्यता अभियान में अब तक उज्जैन में मात्र 350 सदस्य ही बन पाए हैं। परसों प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शहर कांग्रेस को पत्र लिखकर सभी नए सदस्यों की सूची मांगी है, जिनका प्रदेश कांग्रेस कार्यालय […]