img-fluid

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने लौटाई सुरक्षा

April 27, 2023

  • गांधी के बताए अहिंसा रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

भोपाल। दो दिन पहले खुद की हत्या की आशंका जताकर वीडियो वायरल करने विदिशा जिले के सिरोंस से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अब सुरक्षा लौटा दी है। शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा है कि वे भविष्य में भी सरकारी सुरक्षा नहीं लेंगे। जीवन भर बिना सुरक्षा के रहेेंगे और अहिंसा के रास्ते पर चलेंगे।



उमाकांत शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने अलग-अलग बयानों से लेकर चर्चा में है। साल भर पहले उनसे जुड़ा एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें जूते से पीटने की बात कही जा रही थी। तब शर्मा ने वकील एवं बिल्डर पर हत्या कराने का आरोप लगाया। दो दिन पहले शर्मा ने फिर हत्या की आशंका जताई। इस बीच शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गई तो उन्होंने सुरक्षा लौटाने की बात कही है। शर्मा के बदलते बयानों को उनकी सियासी चाल के तौर पर देखा जा रहा है।

Share:

  • सरकार के मंत्री पर चलता रहेगा डकैती, हत्या के प्रयास केस

    Thu Apr 27 , 2023
    एमपी-एलएलए कोर्ट ने खारिज की जनहित में केस वापस लेने की दलील भोपाल। मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना पर हत्या के प्रयास, डकैती का केस चलता रहेगा। राज्य शासन ने जनहित में केस वापस लेने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिसे कोर्ट ने यह कहकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved