
भोपाल। दमोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार की बाद पार्टी से निष्कासित नेता सिद्धार्थ मलैया की आज वापसी हो गई है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने वापसी कराई। सिद्धार्थ भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत कुमार मलैया के बेटे हैं। दमोह विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते उन्हें बाहर कर दिया था। अब वे दमोह से भाजपा के विधानसभा उम्मीदवार हो सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved