
इंदौर। तेलुगु एक्टर श्रीनिवास बेलमकोंडा और नुसरत भरूचा कल इंदौर में हैं। वे दोनों प्रभास स्टारर एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छत्रपति’ के हिंदी रीमेक के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं। शाम 4 बजे दोनों स्टार सी 21 मॉल में फैंस के बीच होंगे और मीडिया से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय हो कि इस फिल्म से बेलमकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के हिंदी रीमेक का डायरेक्शन वी. वी. विनायक का है और ये 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved