
इन्दौर (Indore)। शहर में गर्मियों के दौरान बारिश (Rain) के मौसम का अहसास हो रहा है। सारा दिन बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान (temperature) में भी कमी बनी हुई है। कल भी शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग (weather department) ने आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन परसो रात की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था। कल शाम को हुई हल्की बूंदाबांदी के दौरान 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 26 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज भी शाम तक शहर में बारिश के आसार हैं। कल भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं परसो से मौसम साफ होने के आसार हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved