
नागदा। मंडी पुलिस ने रविवार को चैकिंग अभियान चलाया। एसपी सचिन शर्मा, एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी पिंटूकुमार बघेल व टीआई श्यामचंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने अंबे माता चौक पर पाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इनमें दो वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाएं। इससे पहले शराब पीकर वाहन चला रहे ट्रक चालक को पकड़कर कार्रवाई की। प्रभारी थाना प्रभारी प्रशांत गुंजाल ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया जिसके तहत नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान टीम ने वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा, लाइसेंस आदि चेक किए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved