
नलखेड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना नलखेड़ा अंतर्गत मांगलिक भवन नलखेड़ा में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन एवं लाड़ली क्लब की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी नलखेड़ा श्रीमती शशी उपाध्याय, सर्विस मेनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नलखेड़ा श्री सुमित सोरभ, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अलका जैन, श्रीमती सुगरा बोहरा उपस्थित रही। सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्रीमती शशी उपाध्याय के द्वारा बालिकाओं को साइबर क्राईम एवं मोबाइल फोन के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व महिलाओं के अधिकारों को बताया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved