
इंदौर (Indore)। शहर में आज दिन में तेज धूप के बाद शाम को मौसम (Season) ने फिर करवट बदली और शाम को कल की ही तरह तेज बारिश हुई, वहीं कई इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग (weather department) ने अगले दो दिन और बारिश की संभावना जताई है। दिन में तेज धूप के बाद दिन का तापमान कई दिनों बाद 40 डिग्री के आगे निकला और 40.1 डिग्री पर पहुंचा। यह सामान्य (General) से 1 डिग्री कम था।
वहीं शाम होते ही शहर के आसमान पर बादलों ने कब्जा जमाया और शाम 7 बजे से पूरे शहर में तेज हवाओं और बिजलियों के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। साउथ तुकोगंज सहित शहर के पूर्वी क्षेत्र में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बूंदों के साथ ओले गिरते देख लोग हैरान थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved