कांग्रेस का पलटवार- कहीं ऐसा ना हो कि 18 साल के घोटाले उजागर हो जाएं
भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास प्लान बनाया है। दरअसल मध्य प्रदेश में 15 महीने रही कांग्रेस सरकार में हुए फैसलों को लेकर भाजपा आरटीआई लगाएगी और सरकारी योजनाओं में हुई कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी। भाजपा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने बताया कि नवंबर 2018 से मार्च 2020 तक 15 महीने रही कमलनाथ सरकार में अनेकों घोटाले हुए हैं। जिनका खुलासा करने के लिए भाजपा राइट टू इंफॉर्मेशन (सूचना का अधिकार) कानून की मदद लेगी। आरटीआई लगाकर घोटालों का खुलासा किया जाएगा। आज की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
कांग्रेस ने दिया चैलेंज
भाजपा के इस फैसले पर कांग्रेस ने चैलेंज दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि भाजपा को चैलेंज है कि वो आरटीआई लगाए। एक बात साफ है कि आरटीआई से कुछ नहीं मिलने वाला, लेकिन ऐसा ना हो कि आरटीआई से 18 साल की सरकार के घोटाले उजागर हो जाएं।
Share:
पीएम मोदी अगले माह मप्र के किसानों को बांटेंगे 21 सौ करोड़ रुपए भोपाल। प्रदेश में चुनावी साल होने की वजह से भाजपा व कांग्रेस दोनों की नजरें इस समय किसानों पर लगी हुई है। इसकी वजह है, प्रदेश में इनकी बड़ी आबादी का होना। बीते आम चुनाव में किसानों द्वारा कांग्रेस का साथ देने […]
संत नगर। उपनगर में 221 करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश का पहला एलिवेटेड डबल डेकर फ़्लाइओवर बनेगा। 3 किलोमीटर लंबा 60 फिट चौड़ा एलिवेटेड फ्लाईओवर जहां नीचे गाड़ी तो ऊपर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन। यह सब हुजूर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के प्रयासों का परिणाम है। शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में लोक […]
भोपाल। एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज शुक्रवार को 104वीं जयंती है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज […]
वार्षिक प्रीमियम की राशि को संबंधित महाविद्यालय करेगा वहन भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय/स्वशासी चिकित्सा, दंत चिकित्सा, नर्सिंग महाविद्यालयों एवं शासकीय पैरामेडिकल संस्थानों में पढ़ रहे चिकित्सा शिक्षा छात्रों को उनकी पढ़ाई के दौरान स्वास्थ्य बीमा एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का कवच दिया […]