img-fluid

चंडीगढ़ में पति की हत्या कर भागी महिला ट्रेन के बाथरूम से हुई गिरफ्तार

June 13, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi)। कानपुर रेलवे पुलिस (Kanpur Railway Police) ने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन (Jallianwala Bagh Express Train) से एक महिला को गिरफ्तार किया है.। दअरसल, चंडीगढ़ से पति की हत्या कर बेटी के साथ फरार महिला को कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार कर लिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) की सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लोकेशन ट्रेस करके महिला और उसकी बेटी को ट्रेन से पकड़ा। पूछताछ में महिला ने कबूल किया उसने अपने पति को मार दिया। थाना प्रभारी ने बताया की महिला की लोकेशन चंडीगढ़ पुलिस ने भेजी थी। जिसके बाद उसे पकड़ा गया है।



बताया जा रहा है कि कानपुर रेलवे पुलिस ने जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह अपने पति की हत्या कर चंडीगढ़ से बिहार भाग रही थी। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस की सूचना के बाद GRP और RPF की संयुक्त टीम ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने अपने पति को मार डाला क्योंकि वह बेटी पर गंदी नजर रखता था। थाना प्रभारी ने बताया की महिला की लोकेशन चंडीगढ़ पुलिस ने भेजी थी. इसके बाद उसे पकड़ा गया। दरअसल, पंजाब के मोहाली सेक्टर 78 में बीते 10 जून को एक फ्लैट में युवक की लाश मिली थी। जांच के दौरान यह पता चला था कि उसकी हत्या पत्नी ने ही की है। इसके बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुट गई थी।

Share:

  • तमिलनाडु से लेकर हरियाणा तक भाजपा के साथी नाराज, जाने क्या हैं कारण

    Tue Jun 13 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । अब तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के साथी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम यानी AIADMK नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि, केंद्र में सत्तारूढ़ दल (ruling party) से साथियों की नाराजगी की अटकलें हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) जैसे राज्यों में भी जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved