
मेडिकल छात्रों और दुकानदारों के बीच मारपीट
इंदौर। रात को सराफा चौपाटी पहुंचे मेडिकल कॉलेज (Medical Collage) के छात्रों और दुकानदारों में विवाद हो गया। सराफा चौपाटी (Sarafa Market) के अध्यक्ष और व्यापारी थाने पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। उधर छात्र भी डॉक्टरों के साथ थाने पहुंचे और शिकायत की। साथ ही एक-दूसरे पर झगड़े की शुरुआत करने का आरोप लगाया। दुकानदारों का कहना है कि एक छात्र ने बिना पूछे दुकान से मिठाई उठाई थी।
सराफा पुलिस ने बताया कि राम गुप्ता की शिकायत पर मनोज खूबचंदानी, संदीप चौधरी और युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुप्ता ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई कि शिवगीरी स्वीट्स पर एक युवक आया और दुकान में रखी मिठाई बिना पूछे उठाकर खा गया। इस पर उसे कहा कि यह क्या बदतमीजी कर रहे हो तो उसका साथी विवाद करने पर आमादा हो गया। उनके साथ खड़ी युवती चिल्लाचोट करने लगी। तीनों ने मिलकर दुकान में रखी मिठाई सडक़ पर फेंक दी। मौके पर खड़े दुकानदार ओमप्रकाश को धक्का दे दिया, जिससे वे मालपुए की कड़ाही में गिर गए। तेल गर्म होने के चलते उनके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। तीनों ने मारपीट भी की। तीनों एमजीएम कॉलेज के स्टूडेंट हैं। उधर मेडिकल कॉलेज के छात्र और उनके साथी भी सराफा थाने पहुंचे और मामले में पुलिस को शिकायत की। उनका आरोप है कि अकारण एक दुकानदार ने विवाद करते हुए कुछ दुकानदारों को बुलाकर मारपीट की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved