निगम में जाने के सभी दरवाजे बंद कर एंट्री रोकेंगे, महापौर से मांगेंगे इंसाफ
इंदौर। शहर की 531 कालोनियों (Colonies) में संपत्ति (Property) कर शुल्कवृद्धि के विरोध में कांग्रेस (Congress) पार्षद दल और कांग्रेस (Congress) 3 जुलाई को महापौर का घेराव करेगी। इस दौरान नगर निगम (Municipal Corporation) में जाने के सभी एंट्री गेट पर कांग्रेसी खड़े रहकर महापौर (Mayor) और किसी को भी अंदर नहीं घुसने देंगे। उनसे संपत्ति कर के मामले में रियायत देने और पुराने टैक्स (Tax) स्लैब की मांग की जाएगी।
निगम बजट में किसी प्रकार का टैक्स नहीं बढ़ाने की घोषणा करने वाले महापौर ने वाहवाही तो लूट ली, लेकिन बाद में 531 कालोनियों की टैक्स स्लैब बदल दी गई और उनका टैक्स बढ़ा दिया गया। यही नहीं, भवन अनुज्ञा शुल्क में भी वृद्धि कर दी गई। यह आरोप लगाते हुए निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि 3 जुलाई को कांग्रेस नगर निगम पर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें टैक्स वृद्धि का विरोध किया जाएगा। टैक्स स्लैब बढ़ाने के कारण लोग अपने आपको ठगाया महसूस कर रहे हैं। चौकसे ने कहा कि जल वितरण में इस बार गर्मी में नगर निगम ठीक से व्यवस्था नहीं कर पाया। नई टंकियां चालू नहीं हो पाईं। ऐसे में टैक्स बढ़ाना कहां तक उचित है। सुबह 10 बजे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का घेराव किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा। वहीं नगर निगम के एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी को भी अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved