img-fluid

आज सावन का पहला दिन..सुबह भस्म आरती में देशभर के श्रद्धालु हुए शामिल

July 04, 2023

उज्जैन। आज से सावन मास शुरू हो चुका है। आज सावन का पहला दिन है। आज सुबह हुई महाकाल की भस्म आरती में देशभर के श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर आरती लाभ लिया।


आज सुबह भस्म आरती में महाकाल को सबसे पहले कोटि तीर्थ कुंड के जल से स्नान कराकर महाकाल के पुजारियों द्वारा सुगंधित द्रव्यों और पंचामृत नहान कराया गया। नहान के बाद महाकाल का अबीर चंदन से श्रृंगार कर महाकाल की भस्म आरती की गई। महाकाल पुजारी के अनुसार सुबह 3 बजे महाकाल के पट खोले गए और विधिवत पूजन अर्चन कर महाकाल की भस्म आरती की गई। इस वर्ष अधिक मास होने के कारण 59 दिन के सावन है लगभग 2 माह तक सावन रहेंगे। यह संयोग 19 वर्ष बाद बना है। सावन माह में आज 4 जुलाई से 2 माह तक महाकाल के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस वर्ष महाकाल की सवारी भी 10 निकाली जाएगी। पहली सवारी 10 जुलाई को निकलेगी।

Share:

  • शहर में गुरु पूर्णिमा पर हुए जगह-जगह आयोजन

    Tue Jul 4 , 2023
    विभिन्न संस्थाओं में हुए आयोजन-पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया उज्जैन। कल नगर में गुरुपूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं में गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। बगुलामुखी धाम पर अघोर समागम हुआ। सदावल रोड स्थित दादूराम आश्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव में पौधारोपण कर आश्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved