img-fluid

नवी टेक्नोलॉजीज ने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, आगे भी छंटनी की उम्मीद

July 13, 2023

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल की कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने लगभग 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही छंटनी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि कंपनी से और भी कर्मचारियों को निकाले जाने की संभावना है। सचिन बंसल नवी टेक्नोलॉजीज के सीईओ हैं।

सूत्र ने कहा, ‘सभी विभागों में लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया है। प्रोडक्ट डेवलपमेंट और प्रबंधन विभाग से 60-70 प्रतिशत कर्चमारियों की छंटनी की गई है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि इस सप्ताह और अधिक छंटनी की उम्मीद है।


वहीं, नवी टेक्नोलॉजीज ने छंटनी के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है। नवी टेक्नोलॉजीज के प्रस्तावित आईपीओ पेपर के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 तक कंपनी में 4,680 कर्मचारी थे। कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के जरिए 3,350 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है और इसके लिए उसे बाजार नियामक सेबी से मंजूरी भी मिल गई है।

Share:

  • महिला पत्रकार का खुलासा: फूलन देवी से सबक लेकर सरेंडर करना चाहता था दाऊद इब्राहिम

    Thu Jul 13 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। अंडरवर्ल्ड (underworld) की दुनिया का बेताज बादशाह और भारत का सबसे बड़ा दुश्मन। 66 साल का डॉन दाऊद (don dawood) 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। अभी तक आपने डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको दाऊद (don dawood) के सरेंडर का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved