
भागीरथपुरा से हुई शुरुआत, हर दिन 1 हजार जोड़ों के साथ होगा पूजन-अर्चन
इन्दौर। आज से लगातार 17 दिन तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के 17 वार्डांे में शिव रुद्राभिषेक के आयोजन किए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज 1 हजार जोड़ों के साथ भागीरथपुरा से हुई, जिसमें विधायक संजय शुक्ला (MLA Sanjay Shukla) अपनी पत्नी और पुत्र के साथ पूजा में बैठे।
शुक्ला रुद्राभिषेक का बड़ा आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने वार्ड स्तर पर तैयारियां की थीं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की थी, जो रुद्राभिषेक में बैठेंगे। आज सुबह भागीरथपुरा में रुद्राभिषेक की शुरुआत की गई। इसमें 1 हजार जोड़े रुद्राभिषेक कर रहे हैं। सभी जोड़ों को पूजन सामग्री भी विधायक शुक्ला की ओर से प्रदान की गई है, वहीं भगवान शिव की पिंडी प्रत्येक भक्त को दी जा रही है। यह आयोजन 17 दिन तक चलेगा और बड़े स्तर पर इसका समापन होगा। कहीं-कहीं ज्यादा जोड़े होने के कारण दो दिन तक अभिषेक होगा
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved