
उज्जैन। शहर में पुलिस हेलमेट पहनाने को लेकर अभियान चलाने की बात करती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाता और खुद पुलिसकर्मी ही हेलमेट नहीं पहन रहे हैं जबकि एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें निर्देश दे रखे हैं।
यातायात थानाप्रभारी दिलीप परिवार ने बताया कि अब हेलमेट नहीं लगाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसकी शुरुआत आज से शुरू की जा रही है। शहर में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस शहर में लगातार जागरूकता अभियान चलाती है और हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है। लेकिन देखने में आया है कि पुलिसकर्मी ही हेलमेट नहीं लगाते हैं, जिसके चलते पुलिस की छवि खराब होती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved