img-fluid

एलन मस्क की संपत्ति में भारी उछाल, रातों-रात गौतम अडानी की भी बढ़ी दौलत और रैंक

August 22, 2023

नई दिल्‍ली (New Delhi) । दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में सोमवार को तगड़ी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क की संपत्ति में 11.3 अरब डॉलर बढ़ गए। अब उनके पास 216 अरब डॉलर का नेटवर्थ है। ब्लेमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के टॉप-10 में से 9 अरबपतियों की संपत्ति सोमवार को करीब 21 अरब डॉलर बड़ी।


गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में भी 2.14 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अमीरो की लिस्ट में वह दो पायदान की छलांग लगाते हुए 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास 65.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.84 अरब डॉलर की कमी आ गई। अब उनके पास 94.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, अंबानी अभी 11वें स्थान पर काबिज हैं।

क्यों बढ़ी दौलत
सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स डाऊ जोंस मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक में 1.56 फीसद की जबर्दस्त तेजी रही। एसएंडपी भी हरे निशान पर बंद हुआ। इससे एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर भी 7.33 फीसद उछल कर 231.28 डॉलर पर बंद हुए। इससे मस्क के नेटवर्थ में उछाल देखने को मिली।

अडानी के शेयर उछले तो दौलत बढ़ी
दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजारों में रौनक रही और अडानी ग्रुप की लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के शेयर सोमवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। इसका असर अडानी के नेटवर्थ पर पड़ा। जबकि, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और उससे अलग हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विस के शेयरों में गिरावट रही। इससे अंबानी की दौलत घट गई।

Share:

  • रजनीकांत ने क्यों छुए CM योगी के पैर? ट्रोलिंग के बाद अभिनेता ने किया वजह का खुलासा

    Tue Aug 22 , 2023
    मुंबई। इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल वह फिल्म (Movie) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म के प्रचार में भी व्यस्त थे। अपनी फिल्म ‘जेलर’ के प्रमोशन के दौरान रजनीकांत लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने उत्तर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved