उज्जैन। शहर में नगर निगम के पशु पकड़ो अभियान का असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में पशुओं का झुंड विचरण करता आसानी से देखा जा सकता है। शहर की आबादी 7 लाख से अधिक है। इतनी आबादी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना नगर निगम का दायित्व है लेकिन निगम के अधिकारी शहर की जनता को आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने में असफल साबित हो रही है। इन आवारा मवेशियों के कारण कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। शहर के नागरिकों का कहना है कि उज्जैन के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। नगर में दिनों-दिन बढ़ती जा रही पशुओं की संख्या शहर की सुंदरता को भी प्रभावित कर रही है। मामले में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला छोड़ा जा रहा है। पशु पालकों पर भी सख्ती की जा रही है।
Share:
नई दिल्ली: विश्व पटल (world map) पर सफलता के नए आयाम गढ़ता भारत (India creating dimensions) अगले महीने देश (Country) की राजधानी दिल्ली (Delhi) में G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का मेजबान बनने जा रहा है. यह महत्वपूर्ण समिट दिल्ली के प्रगति मैदान के नव निर्मित स्टेट ऑफ आर्ट कंवेंशन कॉप्लेक्स (Newly Built State Of […]
चार पर रासुका लगाई पकड़ाए लोगों की फोन कॉल डिटेल ले रही पुलिस कल रात में कई बार क्षेत्र में पहुंची पुलिस टीम उज्जैन। मोहर्रम की शाम शहर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद पूरा मामला राष्ट्रीय हो गया है और इसमें पुलिस की भूमिका अहम हो गई है। ऊपर से दबाव आने […]
ट्रेन से अपने साथियों के साथ स्टेशन पर उतरा और सीधा नहाने के लिए नदी पर चला गया था उज्जैन। आज रामघाट पर शिप्रा नदी में नहाने आए भिंड निवासी छात्र की डूबने से मौत हो गई। वह सुबह अपने तीन दोस्तों के साथ उज्जैन स्टेशन पर उतरा और सीधा रामघाट पर पहुँच गया था […]
उज्जैन। आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी पर गंगा माता का धरती पर अवतरण हुआ था। इस अवसर पर संतों कीपेशवाई निकली तथा नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान किया। इसमें देशभर से आए 100 से ज्यादा विभिन्न अखाड़ों के साधु संत शामिल हुए। शाम को भी नीलगंगा तीर्थ पर महाआरती की जाएगी। शिप्रा […]