
मॉस्को। रूस-युक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) लगातार जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस क्रम में, रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उन तीन यूक्रेनी ड्रोनों (Drono) को नष्ट कर दिया, जिन्होंने मॉस्को (Mosco) में हमला करने की कोशिश की थी।
रूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया। हमलों में तीन ड्रोन शामिल थे। आगे बताया गया कि दो ड्रोन क्रमशः मोजाहिस्की और खिमकिंस्की जिलों में हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिए गए, जबकि तीसरा ड्रोन नियंत्रण खो बैठा। बाद में, ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकरा गया।
मंत्रालय ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर पहले दावा किया था कि वायु रक्षा बलों ने मॉस्को क्षेत्र के मोजाहिस्की जिले में एक ड्रोन को मार गिराया था, जबकि एक अन्य ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उन्होंने कहा कि टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। इससे पहले सोमवार को भी यूक्रेन के एक ड्रोन ने रूस के बेलगोरोड इलाके में हमले की कोशिश की थी। वहीं, राजधानी मॉस्को पर रविवार भोर में हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस को हिला दिया था।आलम यह रहा कि रूस को आनन-फानन में चार में से एक हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इन हमलों में एक व्यक्ति भी घायल हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन की तरफ से किया गया आतंकी हमला करार दिया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved