img-fluid

भाजपा का नया फरमान, चुनाव लडऩे वालों के सोशल मीडिया अकाउंट होना अनिवार्य

September 09, 2023

चुनाव के पहले सभी के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी निगाह

इन्दौर। भाजपा (BJP) ने वर्तमान विधायकों (Present MLA) सहित चुनाव लडऩे के इच्छुक दावेदारों के लिए एक नया फरमान निकाला है। इन सभी का सोशल मीडिया (Social Media) के प्रत्येक प्लेटफार्म पर अकाउंट होना जरूरी किया गया है। इनमें भी यह देखा जाएगा कि किसके कितने फालोअर हैं। पिछले साल भी विधायक और मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट के फालोअर की संख्या की तुलना की गई थी और जिनके फालोअर कम थे, उन्हें फालोअर बढ़ाने के लिए कहा गया था।

इस बार का चुनाव मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लड़ा जाना है। इसको लेकर भाजपा नए-नए प्रयोग कर रही हैं। भाजपा ने मंडल स्तर तक सोशल मीडिया टीम का गठन कर दिया है और प्रत्येक विधानसभा के पेज भी फेसबुक पर बनवाए हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य माध्यम से भी लोगों को जोडऩे की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे पार्टी की सोच यह है कि आज का युवा ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर ही गुजारता है और उससे संपर्क करने का माध्यम इससे अच्छा दूसरा नहीं हो सकता। इसलिए पार्टी इस पर जोर दे रही है। इसके साथ ही जो विधायक का चुनाव लडऩा चाहते हैं, उनके सोशल मीडिया अकाउंट होना जरूरी है। प्रत्येक सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट की जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है, वहीं वर्तमान विधायक और जनप्रतिनिधियों से भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लगातर फालोअर बढ़ाने का काम करें, ताकि सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों की जानकारी पहुंचाई जा सके।

Share:

  • Asia Cup के बाद WC में भी नहीं हुआ सेलेक्शन, नाराज बॉलर ने कहा- अब टेस्ट क्रिकेट पर फोकस...

    Sat Sep 9 , 2023
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज प्लेयर्स को मौका नहीं मिला है. शिखर धवन ने वर्ल्ड कप के लिए भारत को ‘बेस्ट ऑफ लक’ भी कहा है. वही चहल ने वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved