img-fluid

कांग्रेस का बेरोजगारों पर दांव, मालवा-निमाड़ के युवाओं से बात करेंगे कमलनाथ

September 22, 2023

  • पिछले पांच सालों की परेशानियों और घोटालों पर चर्चा करेंगे

इंदौर (Indore)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कल शहर में बेरोजगार युवाओं को इकट्ठा किया जा रहा है। इसमें मालवा और निमाड़ क्षेत्र के 2 से 3 हजार युवाओं के भाग लेने की संभावना है। इस दौरान बेरोजगारों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके निराकरण के सुझाव भी मांगे जाएंगे। महापंचायत में कमलनाथ युवाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

कांग्रेस की बेरोजगार प्रकोष्ठ द्वारा इस महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। कल दोपहर होने वाली इस महापंचायत में कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सुरेन्द्रसिंह बघेल, विधायक मुकेश बघेल, प्रताप ग्रेवाल तथा शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। युवाओं को एक जाजम पर लाने के लिए किए जा रहे इस आयोजन में एक तरह से इंदौर संभाग के मालवा और निमाड़ के जिलों के बेरोगजारों को इक_ा किए जाने की तैयारी है। 2 से 3 हजार बेरोगजारों के इस दौरान जुटने की उम्मीद हैं। महापंचायत के आयोजक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जावेद खान द्वारा किया जा रहा है। कमलनाथ बीते पांच सालों में सरकारी भर्तियों के दौरान आई समस्याओं और घोटालों को लेकर भी युवाओं से बात करेंगे। एक तरह से कांग्रेस विभिन्न सरकारी विभागों में की गई भर्तियों के मामले में युवाओं में महापंचायत के माध्यम से पैठ बनाने का काम करने जा रही है ताकि विधानसभा चुनाव में उसे युवाओं का साथ मिल सके। कल कमलनाथ दिनभर इंदौर में रहेंगे और वे इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


महापंचायत की प्रमुख मांगें
– मध्यप्रदेश में भर्ती कानून बनाया जाएं और हर साल सरकारी भर्ती की जाएं।
– बैकलागपदों पर भर्ती की मांग
– पटवारी घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराकर जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे भेजना।
– नॉर्मलाइजेशन प्रकिया का सही पारदर्शिता से पालन किया जाएं एवं ब्लैकलिस्ट कम्पनियों से कार्य नही कराया जाए।
– शिक्षक पात्रता वर्ष 2020 की भर्ती वर्ग 3 में 51हजार पदों को जारी किया जाएं एवं वर्ग- 3 में एसटी वर्ग की खाली सीटों को मेरिट के आधार पर भरा जाएं।
– शिक्षक पात्रता वर्ग-1,2,3 की पात्रता 40 व 50 प्रतिशत हो एवं वर्ष 2022 की वर्ग -1 में पद वृद्धि की जाएं।
– एमपीपीएससी की भर्ती एक वर्ष में परीक्षा कराकर नियुक्ति दी जावेंगी।
– बीएससी नर्सिंग की वर्ष 20-21, 21-22, 22-23 के छात्रों की परीक्षा कराने और 2023 के नये प्रवेश भी कराने की मांग।
– बेगा, भरिया, सहरिया जनजाति को सरकारी भर्ती का 4 या 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
– एमपी एसआई की भर्ती जल्द जारी की जाए।

Share:

  • महापौर ने कि पर्यावरण संरक्षण हेतु शहरवासियों से आज नो कार डे पर सहयोग की अपील

    Fri Sep 22 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved